Sunday, August 9, 2026

14वीं JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने व TDPL एजेंसी के वित्तीय लेनदेन की ED जांच पर बनी सहमति, अन्य पर चर्चा जारी

रांची: जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर रविवार को छात्रों के दोनों गुटों के साथ मंत्री समूह की बातचीत खत्म हो गयी है। सूत्रों के मुताबिक, 14वीं जेपीएससी परीक्षा रद्द करने और जेपीएससी व जेएसएससी परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी टीडीपीएल के आर्थिक लेन देन की जांच ईडी से कराने के लिए सरकार तैयार हो गई है, क्योंकि अब तक की सीआईडी जांच में टीडीपीएल के आर्थिक अपराधों के प्रमाण मिले हैं। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.

इसे भी पढ़ें : झारखंड : मंत्रियों ने की छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से अनशन खत्म करने की अपील, मिला ये जवाब

इसके अलावा सरकार इस बात पर भी सहमत हो गई है कि सीआइडी को जितने मामले दिए गए हैं, उन सभी की जांच 90 दिनों के अंदर पूरी कर दी जाएगी। कहा जा रहा है कि टीडीपीएल की ओर से ली गई तमाम परीक्षाओं की जांच होगी। 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा और जेपीएससी बैकलॉग 2025 की परीक्षा रद्द होगी। परीक्षा आयोजन में सुधार को लेकर छात्रों की राय पर आईआईएस रांची से भी परामर्श लिया जाएगा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर