Saturday, September 12, 2026

राहुल गांधी के बचाव में उतरे कांग्रेस के मंत्री, प्रेस कांफ्रेंस कर कहा -बीजेपी फैला रही झूठ

रांची : झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस कोटे के चार मंत्रियों ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर झारखंड भाजपा के नेताओं की ओर से कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों का बचाव किया है. कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में चार मंत्रियों ने छात्रों के आंदोलन के लिए सीधे तौर पर भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। मंत्रियों ने आरोप लगाया कि बीजेपी छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रही है. उन्होंने सुनियोजित तरीके से पूरे आंदोलन हाईजैक कर लिया है. इस दौरान मंत्रियों ने झारखंड सरकार व प्रशासन के रुख का बचाव करते हुए इसे संवेदनशील बताया है.

इसे भी पढ़ें : राहुल गांधी छात्रों की डिमांड पूरी करवाएं या हेमंत सरकार से नाता तोड़ें : आदित्य साहू

अनर्गल बयानबाजी कर रही भाजपा

प्रेस कांफ्रेंस में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों के नाम पर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जो कुछ भी चल रहा है, इसके पीछे बीजेपी की साजिश है. बीजेपी का दोहरा चरित्र जनता के सामने आ चुका है. उन्हें छात्रों के भविष्य से कोई लेना-देना नहीं है, वे केवल मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं . अपनी राजनीति चमकाने के लिए वह राहुल गांधी के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. अगर भाजपा सचमुच छात्रों का हित चाहती, तो वह 10 अगस्त को सदन की कार्यवाही से नहीं भागती. उन्होंने बीजेपी पर जानबूझकर छात्रों की समस्याओं का कोई ठोस समाधान नहीं निकलने देने और दूसरे राज्यों से लोगों को बुलाकर विधानसभा घेराव करने के नाम पर माहौल खराब करने का भी आरोप लगाया.

बीजेपी की साजिशें हुई बेनकाब

इधर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि छात्रों के नाम पर बीजेपी की साजिशें अब बेनकाब होने लगी हैं. बिना किसी प्रोटोकॉल के वह अकेले छात्रों से मिलने धरनास्थल पर पहुंचे थे, जहां छात्रों ने सरकार से शांतिपूर्ण बातचीत करने की बात कही थी, लेकिन बीजेपी ने इस आंदोलन को हाईजैक कर इसे भटका दिया है. उन्होंने भाजपा अध्य़क्ष आदित्य साहू के राहुल गांधी पर छात्रों संग खड़े नहीं होने के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी हमेशा छात्रों के साथ खड़े रहे हैं. इरफान अंसारी ने धरने पर सरकार की नजर लगातार बनी हुई है. 24 घंटे मेडिकल टीम तैनात की गई है, और जिन छात्रों की तबीयत बिगड़ी, उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. ॉ

कोचिंग माफियाओं संग बीजेपी

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर देशव्यापी पेपर लीक सिंडिकेट चलाने का बड़ा आरोप लगाया है. मंत्री ने दावा किया कि साल 2015 से लेकर अब तक देश भर में कुल 155 पेपर लीक हुए हैं, जिनके तार सीधे तौर पर बीजेपी से जुड़े हैं. आज तक सीबीआई द्वारा जितनी भी जांच की गई, उनमें से किसी को भी सजा नहीं मिली, क्योंकि सीबीआई बीजेपी के इशारे पर काम करती है.

मंत्री दीपिका ने कहा कि झारखंड सरकार ने 2023 में देश का सबसे मजबूत एंटी-पेपर लीक कानून बनाया है. राज्य सरकार ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 20 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है और जेपीएससी के संबंध में उचित कदम उठाए जा रहे हैं.उन्होंने कहा कि बीजेपी जानबूझकर सीबीआई जांच की मांग कर रही है ताकि उनकी कार्यशैली के अनुसार मामले को भटकाया जा सके और कुछ खास लोगों को बचाया जा सके.

जंतर-मंतर पर क्यों थे चुप 

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बीजेपी की भूमिका को बेहद शर्मनाक करार दिया.कहा कि जब दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र प्रोटेस्ट कर रहे थे, तब यही बीजेपी नेता अपनी आंखें मूंदकर बैठे थे और आज झारखंड में आकर बड़े-बड़े षड्यंत्र रचे जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के दबाव और स्पष्ट स्टैंड के कारण ही जंतर-मंतर पर छात्रों को उनका हक मिल पाया था. बीजेपी नेताओं को केवल केंद्र से मिलने वाले इशारों पर राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी करने का निर्देश मिलता है. उन्होंने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बीजेपी को घेरते हुए कहा कि बिहार में हुई घटनाओं और पूर्व में हुए तपकरा गोलीकांड (जिसमें बाबूलाल मरांडी मुख्यमंत्री थे और 8 आदिवासी मारे गए थे) पर बीजेपी क्यों चुप्पी साध लेती है? झारखंड की जनता सब याद रख रही है और इसका माकूल जवाब देगी.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर