रांची : गुरूवार को झारखंड में आए राज्यसभा की दो सीटों चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की हार और एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवाणी की जीत के बाद शुक्रवार दोपहर सीएम हेमंत सोरेन अचानक दिल्ली रवाना हो गए. सीएम के दिल्ली दौरे को लेकर अब तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है और न ही इस संबंध में जेएमएम की ओर से ही कोई बयान आया है लेकिन बताया जा रहा है कि सीएम निजी कार्यों से दिल्ली गए हैं. हालांकि इसके उलट झारखंड में कांग्रेस की हार के बाद से सियासी सरगर्मी तेज है..
इसे भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की हार झारखंड की राजनीतिक गरिमा पर गंभीर आघात, मामले की हो निष्पक्ष जाँच
गुरुवार को मतदान संपन्न होने के बाद आए नतीजों में एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी और सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी बैजनाथ राम ने शानदार जीत दर्ज की. वहीं, इस त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस के प्रत्याशी प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा है. इस चुनावी उठापटक और नतीजों के तुरंत बाद राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है.




