Wednesday, November 4, 2026

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में सीआईडी ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमेश कुमार, बुधेश्वर भगत और रमेश कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार इन सभी की गिरफ्तारी परीक्षा संचालन करने वाली एजेंसी टीडीपीएल के साथ मिलकर ‘सेटिंग-गेटिंग’ करने के आरोप में हुई इन गिरफ्तारियों के साथ ही इस पूरे प्रकरण में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या बढ़कर 14 हो गई है.

इसे भी पढ़ें: बांकीपुर में भाजपा की हार बोली मीसा भारती, प्रशांत किशोर बीजेपी की ‘बी’ टीम, अन्य नेताओं ने ये कहा

तीन को लिया रिमांड पर

मामले की जांच कर रही सीआईडी टीम ने मंगलवार को कोर्ट से रिमांड पर लिए गए तीन मुख्य आरोपियों से दिनभर पूछताछ की. जिन आरोपियों से पूछताछ की गई उनमें परीक्षा संचालित कराने वाली एजेंसी मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक रामवीर सिंह, गोड्डा के पोड़ैयाहाट प्रखंड का बीएसओ व टीडीपीएल का पूर्व मार्केटिंग मैनेजर अभय कुमार तिवारी उर्फ मनोज कुमार तिवारी के अलावा टीडीपीएल का प्रोग्रामर मोहम्मद उस्मान शामिल हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर