Saturday, September 12, 2026

नेपाल में आई भीषण बाढ़ में चितवन ज़िले में सबसे अधिक 33 मौतें, नेपाली पीएमओ ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद

न्यूज डेस्क: नेपाल पुलिस ने बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ के बाद मिले 95 शवों का ब्योरा जारी किया है. पुलिस के मुताबिक़, इनमें रसुवा में 1, नुवाकोट में 11, धादिंग में 18, चितवन में 33, गोरखा में 16, तनहूं में 5 और नवलपुर में 11 शव मिले हैं. पुलिस ने कहा कि वह जोखिम वाले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ-साथ बचाव और तलाशी अभियान चला रही है. नेपाल के अधिकारियों से लगातार जानकारी मिल रही है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

इसे भी पढ़ें : नेपाल में आपदा के बाद भारत के पीएम मोदी ने नेपाल के पीएम से की बात, 10 टन राहत सामग्री नेपाल भेजी

पीएम नरेंद्र मोदी का किया शुक्रिया

इधर पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से नेपाल में आई भीषण बाढ़ पर संवेदना जताने पर नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने धन्यवाद दिया है. पीएमओ नेपाल ने एक सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ”बहुत-बहुत धन्यवाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपके फ़ोन करने और गहरी संवेदना व्यक्त करने के लिए.”

”इस मुश्किल समय में नेपाल के प्रति आपकी एकजुटता और सहायता की पेशकश के लिए हम दिल से आभारी हैं. एकजुटता का यह भाव दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे दोस्ती के रिश्तों को दर्शाता है, जिन्हें हम बहुत महत्व देते हैं.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में आई भारी बाढ़ के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से बात की थी.

भारत ने 10 टन राहत सामग्री भेजी

भारत ने नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से निपटने के लिए दस टन की राहत सामग्री (ह्यूमैनिटेरियन असिस्टेंस एंड डिज़ास्टर रिलीफ़) भेजी है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस बारे में विदेश मंत्री एस जयशंकर की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर दी गई जानकारी को साझा किया है.

एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर बताया, ”भारत ने नेपाल के राहत कार्यों में मदद के लिए 10 टन एचएडीआर और ज़रूरी दवाएं भेजी हैं. हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं. इस मुश्किल समय में भारत.. नेपाल और उसके लोगों के साथ मज़बूती से खड़ा है.”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर