Monday, September 14, 2026

मुख्यमंत्री ने होम्योपैथी और MBBS इंटर्न डॉक्टर्स के मासिक राशि में बढ़ोतरी को मंजूरी दी

झारखंड : झारखंड सरकार ने गोड्डा के इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गोड्डा स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में इंटर्नशिप कर रहे होम्योपैथी छात्र-छात्राओं और राज्य के विभिन्न अस्पतालों में कार्यरत MBBS इंटर्न को दी जा रही मासिक अनुदान राशि में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गोड्डा में इंटर्न डॉक्टरों को अब 15,000 रुपये की जगह 17,500 रुपये मासिक अनुदान मिलेगा। सरकार ने लगभग 2,500 रुपये की यह बढ़ोतरी तुरंत प्रभाव से लागू करने का फैसला लिया है। सरकार का मानना है कि इस निर्णय से इंटर्नशिप कर रहे छात्रों को आर्थिक सहायता मिलेगी और वे प्रशिक्षण के दौरान होने वाले खर्चों को बेहतर ढंग से वहन कर सकेंगे।

यह भी पढ़े : IAS विनय चौबे के ससुर और साले को ACB ने बुलाया, आय से अधिक संपत्ति की जांच तेज 

राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। गोड्डा में इंटर्न डॉक्टरों के मानदेय में बढ़ोतरी को इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, बढ़ी हुई राशि का लाभ जल्द ही सभी पात्र इंटर्न छात्रों को मिलना शुरू हो जाएगा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर