मनोरंजन : रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की कमाई का सिलसिला दो हफ्ते बाद भी नहीं थम रहा है। 2025 की मोस्ट एंटीसिपेटेड स्पाई थ्रिलर धुरंधर आदित्य धर के करियर की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म है। जिस तरह उन्होंने इस फिल्म को बनाया है, उनके विजन को सराहा जा रहा है। फिल्म धुरंधर में दिखाया गया ल्यारी क्षेत्र, एक-एक किरदार और एक्शन सीक्वेंस के बीच पुराने गानों को नया टच देकर जिस अंदाज में उन्होंने एक-एक सीन दिखाया है, वो काबिल-ए-तारीफ है। रणवीर सिंह, आर माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे सितारों से सजी फिल्म ने अब तक 845 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म की कमाई सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में देखने को मिल रहा है।
फिल्म का रिकॉर्ड टूटने की कगार पर
अब विक्की कौशल की फिल्म छावा के बाद एक और फिल्म का रिकॉर्ड टूटने की कगार पर है। भारत में फिल्म ने जादुई कमाई करने के बाद विदेशी बाजार पर भी कब्जा किया है, रिलीज के मात्र 16 दिनों में रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर ने छावा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। विक्की कौशल स्टारर हिस्टोरिकल फिल्म छावा इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी जिसने 797 करोड़ के करीब कारोबार किया था। मगर अब 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म धुरंधर बन गई है।
वहीं, 17वें दिन यानी बीते रविवार को धुरंधर ने इतना जबरदस्त कारोबार किया है कि वर्ल्डवाइड यह 2024 की सुपरहिट फिल्म स्त्री 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच गई है। वर्ल्डवाइड टॉप 10 हाइएस्ट ग्रॉसिंग बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में आठवें पायदान पर कब्जा करने वाली फिल्म धुरंधर ने 17 दिनों में धुआंधार कमाई की है। मीडिया रिपोस्ट के मुताबिक, आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म धुरंधर ने 17 दिनों में दुनियाभर में 845 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है जबकि 16 दिन तक ये आंकड़ा 805 करोड़ रुपये था। यानी कि बीते रविवार को फिल्म ने 40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। उम्मीद है कि 20 दिनों के अंदर धुरंधर, स्त्री 2 का लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ देगी। यह फिल्म हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में सातवें पायदान पर है जिसने कुल 874 करोड़ रुपये कमाया था।
आउटसाइडर होकर भी इंडस्ट्री में आदित्य ने मुकाम हासिल किया
यह बात किसी से छुपी नहीं है कि एक आउटसाइडर्स के लिए बॉलीवुड में काम पाना और पहचान हासिल करना कितना मुश्किल है, लेकिन आदित्य धर ने आउटसाइडर होकर भी इंडस्ट्री में ऐसा मुकाम हासिल किया कि आप वह सिनेमा के बड़े डायरेक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। हालांकि, ऐसा नहीं था कि उन्हें पहली फिल्म से ही सफलता मिल गई। उन्होंने छोटो-छोटे कदम आगे बढ़ाकर अपने लिए रास्ता बनाया।
आदित्य धर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2019 में रिलीज हुई वॉर ड्रामा उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक से की है। विक्की कौशल स्टारर छावा इस साल की सबसे ज्यादा कमाई वाली बॉलीवुड फिल्म थी जिसका रिकॉर्ड धुरंधर ने तोड़ दिया है। दिन-ब-दिन धुरंधर की कमाई आसमान छू रही है और इसकी सफलता का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। इस बीच विक्की ने फिल्म की सफलता पर अपनी राय दी है। छावा की सफलता के बाद विक्की कौशल इन दिनों बिग बैनर की फिल्म लव एंड वॉर की तैयारी कर रहे हैं जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।


