नई दिल्ली: NEET पेपर लीक के बाद सरकार ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में प्रशासनिक स्तर बड़ा बदलाव करते हुए दो नए संयुक्त निदेशक और दो संयुक्त सचिव को नियुक्त किया है। भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारी आकाश जैन को NTA में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही आादित्य राजेंद्र भोजगढ़िया को भी संयुक्त निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अनुजा पाबट और रुचिता विज को संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में DoPT की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
बता दें कि ये नियुक्तियां उच्च शिक्षा विभाग के तहत हुई हैं। अपॉइंटमेंट्स कमेटी ऑफ द कैबिनेट (ACC) की मंजूरी के बाद इनकी तैनाती हुई है।
बता दें कि NTA देशभर में NEET, JEE Main, CUET समेत कई प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन करती है। इन नई नियुक्तियों से परीक्षा प्रबंधन, समन्वय और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।




