जमशेदपुर : मंगलवार को स्टील नगरी जमशेदपुर में एक मामले की जांच के सिलसिले में पहुंची केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब टीम जमशेदपुर के गोलमुरी क्षेत्र में एक युवक की तलाश में पहुंची और जांच के दौरान पता चला कि युवक की तलाश में टीम गलत पते पर पहुंच गई है।
इसे भी पढ़ें : रांची के मोरहाबादी में ‘थार’ का आतंक, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस जवान को मारी टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई की टीम राजदीप नामक युवक की तलाश में एक घर पहुंची थी। टीम ने घर के सदस्यों से पूछताछ की, इस दौरान परिवार ने संबंधित दस्तावेज और पहचान संबंधी रिकॉर्ड दिखाए। रिकॉर्ड का मिलान करने पर अधिकारियों को एहसास हुआ कि वे गलत पते पर पहुंच गए हैं। स्थिति स्पष्ट होने के बाद सीबीआई अधिकारियों ने घरवालों को सॉरी बोल कर बिना किसी कार्रवाई के वहां से लौट गए।


