Friday, October 30, 2026

रांची में बेकाबू हुई कार ने चार को कुचला, ड्राइवर ने थाना भाग बचाई जान, पलामू में भी कार-बाइक की भिड़ंत

रांची : चुटिया थाना क्षेत्र स्थित शनि मंदिर के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक, शनि मंदिर के पास उस वक्त लोगों की भीड़ मौजूद थी। इसी दौरान काले रंग की एक कार तेज गति से वहां पहुंची और सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मारते हुए निकल गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए, जबकि कुछ अन्य को हल्की चोटें आई हैं।

इसे भी पढ़ें : डुमरी विधायक जयराम महतो की पार्टी JLKM के केंद्रीय सचिव संजय कुमार महतो पर लगे गंभीर आरोप, निष्कासित

इधर घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रांची सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। हादसे के बाद हालात बिगड़ते देख कार चालक मौके से फरार हो गया और भीड़ के गुस्से से बचने के लिए सीधे चुटिया थाना पहुंच गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को जब्त कर लिया है.

पलामू में कार-बाइक की भिड़ंत

इधर पलामू में जिले के NH 39 पर गाड़िगांव स्थित बढ़का बिटा टोला के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और कार दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के तुरंत बाद कार चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मौके से बरामद कागजात के आधार पर कार मालिक की पहचान जोगेंद्र के रूप में हुई है, जो बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष नगर का निवासी बताया जा रहा है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर