Tuesday, September 15, 2026

इंग्लैंड को हराकर भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप, वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड शतक

खेल डेस्क : आईसीसी मेन्स अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में शुक्रवार को भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से हुआ. हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में हुए इस मुकाबले में टॉस भारतीय टीम ने 100 रनों से शानदार जीत हासिल की. वैभव सूर्यवंशी (175 रन) की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 412 रनों का पहाड़ सा लक्ष्य दिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवरों में 311 रनों पर सिमट गई. भारतीय टीम ने इसके साथ ही रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत लिया.

भारतीय टीम ने इससे पहले 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में अंडर-19 विश्व कप खिताब जीता था. भारतीय टीम का ये लगातार छठा और कुल 10वां फाइनल था. दूसरी ओर इंग्लैंड ने सिर्फ 1 बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता. साल 1998 के फाइनल में उसने न्यूजीलैंड को पराजित किया था.

पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दी बधाई

पीएम नरेंद्र मोदी ने इस जीत पर टीम इंडिया को बधाई दी है. एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा, ‘भारत का क्रिकेट टैलेंट चमका! हमारी U-19 टीम पर गर्व है जो वर्ल्ड कप घर लाई. टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा खेला, शानदार प्रदर्शन किया. यह जीत कई युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी. खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं.'”

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी टीम को बधाई दी है. राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हमारी अंडर-19 पुरुष टीम को शानदार विश्व कप जीत पर हार्दिक बधाई! आपका धैर्य, निडरता और दृढ़ संकल्प आज की भारत की Gen Z पीढ़ी की पहचान है. यह छठा अंडर-19 विश्व कप खिताब भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य का गर्वपूर्ण संकेत है.शानदार प्रदर्शन, चैंपियंस!'”

विराट कोहली और गौतम गंभीर ने ये कहा

भारतीय टीम के अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने पर क्रिकेटर विराट कोहली ने टीम को बधाई दी है. विराट कोहली ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “अंडर-19 भारतीय टीम को एक बार फिर वर्ल्ड कप जीतने पर बहुत-बहुत बधाई. एज ग्रुप क्रिकेट और उससे आगे भी हमारा दबदबा जारी है. शाबाश पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ.”

टीम की इस जीत पर पूर्व क्रिकेटर और अब भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी बधाई दी है. गौतम गंभीर ने एक्स पर लिखा, “हमें आप पर गर्व है. आपका उज्ज्वल भविष्य है.”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर