Monday, June 29, 2026

बेंगलुरु के फ्लैट में रांची निवासी महिला का खून से लथपथ शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क: बेंगलुरु में एक किराए के फ्लैट में 34 वर्षीय महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिला. जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस के अनुसार, शव कई दिनों पुराना और सड़ने की स्थिति में था. मृतका की पहचान पूजा दत्ता धनबाद निवासी के रुप में हुई है. उसने हाल के दिनों में एक निजी कंपनी की नौकरी छोड़कर फिलहाल बेरोजगार थी. वह लगभग 3 वर्षों से बेंगलुरु में किराए के मकान में रहती थी.

कमरे से सड़ा-गला शव बरामद  

जानकारी के अनुसार, सोमवार को पड़ोसियों को घर से तेज दुर्गंध आने लगी जिससे उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और अंदर गई. जहां उनको महिला का नग्न शव खून के बीच पड़ा मिला. शव की हालत बहुत ही खराब थी, वह सड़ चुकी थी जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि लगभग 2-3 दिन पहले ही महिला की मौत हुई होगी.

इसे भी पढ़े: रांची में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर होगा भव्य सांस्कृतिक महोत्सव

आत्महत्या या हत्या 

पुलिस को जांच के दौरान कमरे से निजी कंपनी का पहचान पत्र मिला, जबकि कई फटे कागज भी मिले है. हालांकि मौके से पुलिस को किसी भी प्रकार की कोई सुसाइड नोट नहीं मिली है. प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा था, क्योंकि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. पुलिस हत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कारण

स्थानीय लोगों ने कहा कि महिला को आखिरी बार 23 अप्रैल को किराने का सामान खरीदने के लिए बाहर जाते देखा गया था. वहीं पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा कि यह हत्या है या आत्महत्या. फुलहाल पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही थी.

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर