Saturday, June 13, 2026

रांची में भाजपा समर्थित नीरज कुमार बने नए डिप्टी मेयर, मेयर रोशनी खलको समेत 53 पार्षदों ने ली शपथ

रांची: करीब तीन साल के लंबे इंतजार के बाद रांची को नई शहर सरकार मिल गई है। गुरुवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मेयर रोशनी खलखो समेत 53 नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इसके बाद डिप्टी मेयर के चुनाव में वार्ड 31 के पार्षद नीरज कुमार को रांची नगर निगम का नया डिप्टी मेयर चुना गया। उन्हें कुल 38 पार्षदों का समर्थन मिला जबकि चुनाव में उनके खिलाफ खड़े वार्ड 44 के पार्षद परमजीत सिंह को मात्र 15 वोट मिले।

 

यह भी पढ़ें: रांची में रेलवे संपत्ति चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार, एक किशोर हिरासत में…

अनुदान पर निर्भर रहेंगे विकास कार्य

नई शहर सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती नगर निगम की कमजोर आर्थिक स्थिति है। चालू वित्तीय वर्ष में 2610 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है, लेकिन अब तक केवल 115 करोड़ रुपये की ही आय हो सकी है। सीमित आय के कारण शहर के विकास कार्य केंद्र और राज्य सरकार से मिलने वाले अनुदान पर निर्भर रहेंगे।

समय पर फंड नहीं मिलने की स्थिति में योजनाओं को लागू करना मुश्किल हो सकता है। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की चुनौती नई नगर सरकार से शहरवासियों को काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों के सामने बुनियादी सुविधाओं में सुधार और विकास कार्यों को गति देने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग खबर