Tuesday, October 6, 2026

बीना खेले अभिषेक बच्चन ने पकिस्तान टीम को किया ट्रोल, सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ वयरल

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन हमेशा सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर फैंस को बहुत पसंद आता है। अब उनका ये सेन्स ऑफ ह्यूमर एक बार फिर चर्चा में आया है, वो भी एशिया कप में चल रहे विवाद के बीच। दरअसल पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने फाइनल के बारे में बात करते हुए गलती से अभिषेक शर्मा की जगह अभिषेक बच्चन का नाम ले लिया। जिसके बाद अभिषेक बच्चन ने वीडियो शेयर करके पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को ट्रोल कर दिया है।

वायरल हो रहे वीडियो में शोएब अख्तर कहते हैं अगर मान लें कि पाकिस्तान अभिषेक बच्चन को जल्दी आउट कर देते हैं तो उनका मिडिल ऑर्डर अच्छे से परफॉर्म नहीं कर पाएगा। जैसे ही शोएब अभिषेक बच्चन का नाम लेते हैं तो पैनल हंसने लगता है और उन्हें तुरंत सही करता है कि अभिषेक शर्मा, बच्चन नहीं। अब ये वीडियो जमकर वायरल हो रही है। और इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिषेक बच्चन ने लिखा कि सर with due respect ,मुझे नहीं लगता कि वे ऐसा कर भी पाएंगे! और मैं तो क्रिकेट खेलने में भी अच्छा नहीं हूं। अभिषेक का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है। कुछ लिख रहे है कि पाकिस्तान चारों दिशाओं से भारत से अपनी बेजत्ती कराता है। कुछ ने कहा कि अभिषेक शर्मा से पहले बच्चन ने इन्हे क्लीन बोल्ड कर दिया।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर