बिहार विधानसभा चुनाव : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए Janata Dal (United) ने गुरुवार को अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 44 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने जातीय और क्षेत्रीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए इस सूची को तैयार किया है। इससे पहले JDU 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी थी। इस तरह पार्टी ने सभी 101 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
Highlights:
Janata Dal (United) Second List :


विभा देवी को टिकट, चेतन आनंद को नवीनगर से मौका
तेजस्वी यादव की पत्नी की तुलना जर्सी गाय से करने वाले पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी को इस बार भी टिकट दिया गया है। वहीं बाहुबली नेता Anand Mohan Singh के बेटे Chetan Anand को औरंगाबाद के नवीनगर से उतारा गया है। चेतन आनंद 2020 में शिवहर से विधायक बने थे।
13 महिलाओं और 4 मुस्लिम चेहरों को मिला टिकट
इस लिस्ट में कुल 13 महिला उम्मीदवारों और 4 मुस्लिम चेहरों को टिकट दिया गया है। पार्टी ने जातीय समीकरण का भी पूरा ध्यान रखा है 37 पिछड़ा वर्ग, 22 अति पिछड़ा वर्ग, 22 सामान्य वर्ग, 4 अल्पसंख्यक और 1 अनुसूचित जनजाति को टिकट मिला है।
मनोरमा देवी को फिर से मौका
बेलागंज से Manorama Devi को फिर से टिकट दिया गया है। वह पिछले उपचुनाव में इसी सीट से जीतकर विधानसभा पहुंची थीं। पार्टी ने इस बार भी उन पर भरोसा जताया है। इसके अलावा 2020 में सबसे कम 12 वोटों से हिलसा से चुनाव जीतने वाले कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया को दोबारा टिकट दिया गया है।
एनडीए में सीट शेयरिंग पर खिंचाव
JDU ने उन 5 सीटों पर भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जिन पर पहले Lok Janshakti Party (Ram Vilas) के Chirag Paswan दावा कर रहे थे। इनमें सोनबरसा, अलौली, राजगीर, एकमा और मोरबा सीट शामिल हैं। इस कदम को सीट शेयरिंग फॉर्मूले में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। एलजेपी (आर) को कुल 29 सीटें मिली थीं, जिनमें से 5 पर अब जदयू के उम्मीदवार मैदान में होंगे।
सम्राट चौधरी के लिए नीतीश ने छोड़ी अपनी सीट
सीट बंटवारे में Nitish Kumar ने अपनी सिटिंग सीट तारापुर को छोड़कर Samrat Choudhary के लिए बीजेपी को दे दी है। इस बार यहां से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा परबत्ता सीट भी गठबंधन के लिए छोड़ दी गई है।
मंत्रियों पर भरोसा कायम
सरायरंजन से Vijay Kumar Choudhary को टिकट दिया गया है।
- नालंदा से श्रवण कुमार,
- बहादुरपुर से मदन सहनी,
- कल्याणपुर से महेश्वर हजारी,
- भोरे से सुनील कुमार और
- सोनबरसा से रत्नेश सदा मैदान में होंगे।
- नीतीश के चेहरे पर लड़ेगा NDA
इस बार भी एनडीए ने साफ कर दिया है कि चुनाव में मुख्यमंत्री पद का चेहरा नीतीश कुमार ही होंगे। शुरुआत में कुछ असमंजस था, लेकिन बीजेपी समेत सभी सहयोगी दलों ने नीतीश के नेतृत्व पर सहमति जताई है।
एलजेपी (आर) और Hindustani Awam Morcha (Secular) के प्रमुख Jitan Ram Manjhi ने भी नीतीश के चेहरे को स्वीकार किया है। पार्टी ने नारा दिया है 2025 से 2030, फिर से नीतीश।
चुनाव कार्यक्रम
- पहला चरण वोटिंग : 6 नवंबर को 121 सीटों पर
- दूसरा चरण वोटिंग : 11 नवंबर को 122 सीटों पर
- नतीजे : 14 नवंबर को घोषित होंगे
पिछला प्रदर्शन और रणनीति
2020 के चुनाव में जदयू ने 43 सीटों पर जीत हासिल की थी और तीसरे स्थान पर रही थी। इस बार पार्टी 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और जातीय संतुलन बनाते हुए बड़े चेहरे मैदान में उतारे गए हैं।
पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि इस बार बाहुबलियों और पुराने विधायकों पर भरोसा जताना और महिलाओं को बढ़-चढ़कर टिकट देना, उसे मजबूत आधार दे सकता है। एनडीए की कोशिश है कि नीतीश के चेहरे पर एकजुट होकर चुनाव में जीत हासिल की जाए।
जेडीयू की दूसरी लिस्ट से साफ है कि पार्टी जातीय संतुलन और पुराने चेहरों पर भरोसा कर रही है। साथ ही एनडीए के भीतर सीट बंटवारे को लेकर तनातनी के संकेत भी नजर आए हैं। अब देखना होगा कि 6 और 11 नवंबर को होने वाली वोटिंग में जनता इस रणनीति को कितना समर्थन देती है।


