Tuesday, July 21, 2026

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान : दो चरणों में चुनाव, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे

Bihar Election 2025 : चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दो चरणों में चुनाव होंगे। 6 नवंबर को पहला चरण और 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। चुनाव परिणामों की घोषणा 14 नवंबर को होगी। पहले चरण की अधिसूचना 10 अक्टूबर को जारी होगी। 17 अक्टूबर तक नामांकन होंगे। 18 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 20 अक्टूबर नामांकन वापसी की तारीख रखी गई है। पहले चरण के लिए वोटिंग 6 नवंबर को होगी। वहीं दूसरे चरण की अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी। 20 अक्टूबर तक नामांकन होंगे। 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 23 अक्टूबर नामांकन वापसी की तारीख रखी गई है। दूसरे चरण के लिए वोटिंग 11 नवंबर को होगी। पहले चरण में 121 सीटों और फिर दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग होगी।

c65e9f12 141c 496d 97b5 26a08a92dc84

तेजस्वी यादव बोले — 14 नवंबर होगा बदलाव की तारीख

बिहार विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित होने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने बिहारवासियों के नाम खुला पत्र लिखा है। तेजस्वी ने कहा है कि 14 नवम्बर को हमें याद कर लेना है। इतिहास के पन्नों को भविष्य में जब भी पलटा जाएगा तो ये तारीख बिहार के सुनहरे भविष्य, परिवर्तन, विकास और बुलंदी की शुरुआत बनकर हमेशा स्वर्ण अक्षरों में दिखेगी। आज केवल चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं हुई है बल्कि बिहार के उत्सव की शुरुआत हुई है। हर बिहारवासी सीएम बनेंगे यानी चेंजमेकर।

जेडीयू नेता संजय झा बोले — फिर बनेगी नीतीश सरकार

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा है कि चुनाव आयोग द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तारीखों की घोषणा का जदयू परिवार की ओर से स्वागत है। ट्वीट कर उन्होंने कहा कि यह विधानसभा चुनाव इसलिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे अगले पांच साल के लिए नई सरकार के साथ-साथ अगले 25 साल के लिए बिहार के विकास की दिशा और भविष्य भी तय होगा।

राजनीतिक सरगर्मी तेज

अपने पोस्ट में संजय झा ने लिखा कि इस चुनाव में बिहार की जनता अगले पांच साल में बिहार के हर जिले में उद्योग लगाने, दो करोड़ से अधिक माताओं-बहनों के स्वरोजगार के सपनों को पूरा करने, एक करोड़ से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी या रोजगार दिलाने, करीब दो करोड़ उपभोक्ताओं को 125 यूनिट नि:शुल्क बिजली का लाभ मिलना जारी रखने, राज्य के किसानों, बुजुर्गों और महिलाओं का सम्मान बनाये रखने के लिए वोट करेगी। जन रुझान को देखते हुए मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस चुनाव के बाद फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत की एनडीए सरकार बनेगी और अगले पांच साल में बिहार देश के टॉप टेन स्टेट में पहुंचेगा। यह चुनाव इस बात का प्रमाण भी बनेगा कि बिहार के विकास की तेज रफ्तार को अब झूठ फैला कर, प्रपंच करके या लोगों को झांसा देकर रोका नहीं जा सकता है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर