Friday, October 30, 2026

झारखंड में शराब घोटाला केस में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी नवीन केडिया गोवा से गिरफ्तार

झारखंड : झारखंड में सामने आए शराब घोटाला मामले की जांच में जुटी एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) को एक बड़ी सफलता मिली है। भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत की जा रही जांच के दौरान एसीबी ने छत्तीसगढ़ के एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है, जिससे मामले में कई अहम खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है। यह गिरफ्तारी गोवा से की गई है, जहां वह काफी समय से रह रहा था।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार, नवीन केडिया की गिरफ्तारी भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम (PCA) के तहत की गई है। वह झारखंड में हुए कथित शराब घोटाले में एक अहम आरोपी माना जा रहा है। एजेंसी का कहना है कि जांच के दौरान उसके खिलाफ ठोस साक्ष्य सामने आए, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि झारखंड में शराब नीति और ठेकों से जुड़े इस घोटाले में कई स्तर पर अनियमितताओं के आरोप हैं। इसी सिलसिले में एसीबी की टीम ने तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर गोवा में दबिश देकर नवीन केडिया को हिरासत में लिया।

फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाने की तैयारी कर रही है। रांची लाकर उससे गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि घोटाले से जुड़े अन्य लोगों और पैसों के लेन-देन की पूरी कड़ी सामने लाई जा सके। सूत्रों के अनुसार, नवीन केडिया का संबंध छत्तीसगढ़ के शराब कारोबार से जुड़ा रहा है और झारखंड में भी उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि शराब घोटाला मामले में जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर