रांची: झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सितंबर महीने की किस्त का लाभुक महिलाओं को बेसब्री से इंतजार है. हाल ही में कोडरमा जिले के लाभुक महिलाओं के खातों में सितंबर महीने की सम्मान राशि भेजे जाने की बात सामने आई है. इसके बाद अब राज्य के अन्य जिलों की लाभुकों को भी दुर्गा पूजा से पहले सम्मान राशि मिलने की उम्मीद है. आने वाले दिनों में चरणबद्ध तरीके से अलग अलग जिलों के लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में राशि भेजी जा सकती है. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की सम्मान राशि दी जाती है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर के केनरा बैंक में हुई 42 लाख व 23 किलो सोना की डकैती में फरार तीन आरोपितों की तस्वीर जारी, 6 लाख का इनाम
जिन लाभुक महिलाओं के खाते में अभी तक सितंबर महीने की राशि नहीं पहुंची है, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है. लाभुक अपने बैंक खाते की स्थिति की जांच कराने के साथ आधार सीडिंग और E-KYC की स्थिति भी जरूर चेक करा लें. बैंक खाते में किसी तरह की तकनीकी समस्या या आधार लिंक नहीं होने की स्थिति में भुगतान प्रभावित हो सकता है. लाभुक महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वे अपने बैंक खाते और योजना से संबंधित विवरण को अपडेट रखें, ताकि पात्र होने की स्थिति में आगामी किस्तों का भुगतान समय पर मिल सके.


