रांची : “सावधान! राँची में आज लोकतंत्र कंटीले तारों में कैद है! झारखंड में सवाल पूछना गुनाह है, आवाज़ उठाना अपराध है और सरकार से जवाब माँगना शायद सबसे बड़ा जुर्म!” यह कहना है कि झारखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश का, विधानसभा मार्च के पूर्व सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कुछ वीडियो व तस्वीरें पोस्ट कर उन्होंने ये बातें कही.
Highlights:
इसे भी पढ़ें : “हेमंत सोरेन इस्तीफा दो!” के नारे के साथ भाजपा ने किया सीएम आवास का घेराव, आदित्य साहू व बाबूलाल मरांडी मौजूद
कंटीले तार को लेकर तंज
अपने पोस्ट में उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आगे लिखा, “गूँगी-बहरी सरकार के सामने जनता अपनी आवाज़ न उठाए, तानाशाही व्यवस्था के खिलाफ कोई सवाल न करे, क्योंकि हेमंत सरकार को जनता की आवाज़ नहीं, सिर्फ़ अपनी सत्ता की चिंता है। लेकिन याद रखिए— कंटीले तार लोकतंत्र को कुछ समय के लिए घेर सकते हैं, छात्रों की आवाज़ को हमेशा के लिए कैद नहीं कर सकते।”
बीजेपी का सीएम आवास घेराव

इधर सोमवार को ही भाजपा विधायकों ने झारखंड भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में सीएम आवास का घेराव किया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ जमकर नारे लगाए.
सीएम आवास घेराव को लेकर झारखंड भाजपा के एक्स हैंडल पर पोस्ट में पार्टी की ओर से लिखा गया, “हेमंत सोरेन इस्तीफा दो! आज छात्रों की आवाज को बुलंद करते हुए JPSC-JSSC महाघोटाले की CBI जांच और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की.” मुख्यमंत्री आवास का घेराव करते हुए जोरदार धरना-प्रदर्शन में भाजपा नेताओं ने कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं होगा, न्याय की लड़ाई जारी रहेगी।


