Tuesday, July 21, 2026

बजरंग दल के कार्यकर्ता समाज सेवा के लिए समर्पित, राज्य सरकार करे सम्मानित : भाजपा

रामगढ़ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका का सपरिवार पूजन किया और राज्य की सुख समृद्धि,और प्रगति की कामना की। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह जी ,महामंत्री मनोज सिंह ,सरोज सिंह,सुबोध सिंह गुड्डू,योगेंद्र प्रताप सिंह सहित पार्टी के जिलाध्यक्ष वरुण साहू,नरेंद्र सिंह,धीरज महतो आदि शामिल हुए।

आदित्य साहू ने चितरपुर में बजरंग दल के सचिन प्रजापति, डब्लू साहू, सन्नी को अंगवस्त्र देकर प्रदेश भाजपा की ओर से सम्मानित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बजरंग दल जैसा राष्ट्रव्यापी संगठन के कार्यकर्ता समर्पित भाव से देश और समाज की सेवा में जुटे रहते हैं।

उन्होंने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता संकट मोचन बन कर आते हैं यही इनकी पहचान है। सीता का पता लगाकर जैसे बजरंगबली ने भगवान राम को चिंता से मुक्त किया था वैसे ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक मां को और पूरे प्रदेश को चिंता से मुक्त कराया। उन्होंने कहा कि भाजपा तो इनका सम्मान कर रही है लेकिन राज्य सरकार भी इन्हें उचित इनाम राशि देकर सम्मानित करे।

संजय सेठ ने किया सम्मानित

WhatsApp Image 2026 01 15 at 19.51.15

धुर्वा से गायब दो बच्चे अंश और अंशिका को खोज निकालने वाले बजरंग दल के दो वीर कार्यकर्ता सचिन और डब्लू का केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। संजय सेठ ने कहा बजरंग दल के कार्यकर्ता ने एक नेक कार्य किया है। एक बिछड़े हुए बच्चे को उसकी मां से मिलना इससे बड़ी पुण्य का कोई काम नहीं होता है।

बजरंग दल के कार्यकर्ता हमेशा से सामाजिक धार्मिक कार्यों में रुचि लेते रहे हैं, यही हमारे कार्यकर्ताओं की पहचान है। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व विधायक समरी लाल, रमेश सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे l

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर