Friday, October 30, 2026

जेल में बंद निलंबित IAS विनय चौबे की जमानत पर जुलाई में होगी सुनवाई

नई दिल्ली: भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों में जेल में बंद निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर अब जुलाई में सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, उनकी याचिका 17 जुलाई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की गई है। विनय चौबे पिछले एक वर्ष से जेल में बंद हैं। उन्होंने अपनी जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति प्रसन्ना बी. वराले की बेंच कर रही है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस

अब तक हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले से जुड़े अन्य पक्षकारों को नोटिस जारी किया है। अदालत ने सभी संबंधित पक्षों से जवाब मांगा है। इससे पहले 28 अप्रैल को झारखंड हाई कोर्ट ने विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया था।

हजारीबाग लैंड स्कैम से जुड़ा मामला

विनय चौबे ने जिस मामले में सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है, वह हजारीबाग जिले के चर्चित लैंड स्कैम से जुड़ा हुआ है। इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कांड संख्या 11/2025 दर्ज की है। जांच एजेंसी का आरोप है कि इस मामले में जमीन से जुड़े बड़े स्तर पर अनियमितता और भ्रष्टाचार हुआ है। मामले में विनय चौबे के करीबी माने जाने वाले विनय सिंह, उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह समेत कई लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: विजय सरकार में दो नए मंत्रियों ने ली शपथ, गठबंधन को मिला और मजबूती

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर