Tuesday, July 21, 2026

ओवैसी के बयान पर बोले बाबूलाल मरांडी, ‘बीजेपी को वोट दिए बगैर मुसलमानों को इतना कुछ मिल रहा है’

झारखंड : झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष सह विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के एक बयान पर पत्रकारों के सवालों के जवाब में मुस्लिम वोटरों पर टिप्पणी की है. दरअसल पत्रकारों ने मरांडी से पूछा कि क्या मुस्लिम बीजेपी को वोट नहीं देते? इस पर उन्होंने कहा, ‘’थोड़ा बहुत तो देते होंगे लेकिन बड़ी संख्या में नहीं देते क्योंकि मैं भी चुनाव लड़ता हूं.’’

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा, ‘’ओवैसी ने क्या कहा ये मेरा विषय नहीं है. मुसलमानों ने बीजेपी को वोट ही कब दिया है. बगैर बीजेपी को वोट दिए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी कल्याण योजनाओं का लाभ उन्हें मिल रहा है. पीएम मोदी जाति और मजहब का भेदभाव किए बगैर सबको इसका लाभ उपलब्ध करा रहे हैं. स्वास्थ्य योजना हो या मुफ़्त अनाज योजना हो बगैर भेदभाव के इनको मिलता है. फिर भी बीजेपी को ये लोग वोट नहीं देते.’’

e2cabea0 3a0e 4029 8f9e b10272ee4256

पहले जंगलराज-1 चल रहा था, अब जंगलराज-2

दरअसल एआईएमआईएम पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार करते हुए महागठबंंधन और एनडीए को निशाने पर लिया. मुंगेर की एक रैली में उन्होंने कहा कि बिहार में पहले जंगलराज-1 चल रहा था, अब जंगलराज-2 चल रहा है.

उन्होंने कहा, “डबल इंजन की सरकार झूठ बोलने की फैक्ट्री है. बीजेपी ने बिहार में नफ़रत के बीज बो दिए हैं. हर योजना और हर काम के लिए रिश्वत देनी पड़ती है. बिहार में पहले जंगलराज-1 चल रहा था, अब जंगलराज-2 चल रहा है. इससे बिहार के लोगों को छ़ुटकारा दिलाना है.”

उन्होंने कहा, ‘’बीजेपी हमेशा यह कहकर लोगों को भ्रमित करते रहती है कि देश से घुसपैठियों को निकालना है. कोई घुसपैठिए बाहर से नहीं आए हैं. नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने खुद बांग्लादेश के घुसपैठियों को भारत में रखा हुआ है. उन्होंने मुसलमानों की हिस्सेदारी की बात करते हुए कहा कि आज 17 फ़ीसदी आबादी वाले मुसलमानों को आरजेडी नजरअंदाज़ कर रही है. जबकि 14 फ़ीसदी वाले अपने लोगों को 36 फ़ीसदी सीटें दे रही है. मोदी तीन बार बिहार का वोट लेकर देश के पीएम बन गए.’’

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर