Wednesday, September 23, 2026

बाबूलाल मरांडी ने पलामू की घटना पर जताया दुःख, 5 बच्चों की डूबने से हुई है मौत

न्यूज़ डेस्क: झारखंड विधानसभा में नेता विपक्ष व भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने पलामू में पांच बच्चों की दुःखद मौत की घटना पर दुःख जताया है. घटना को लेकर एक्स पर शेयर अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, “पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकया में करमा पूजा के विसर्जन के दौरान 5 बच्चों के डूबने की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है। हृदयविदारक यह घटना बेहद दुखद है। ईश्वर दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें। जिला प्रशासन प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करे तथा विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा एवं बचाव के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।

इसे भी पढ़ें : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ अयोध्या कोर्ट में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

बता दें कि जिले में करम पूजा की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब करम डाली विसर्जन के दौरान अलग-अलग घटनाओं में छह बच्चों की डूबने से मौत हो गई। चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकया गांव में करम पूजा की करम डाली विसर्जित करने के दौरान कोयल नदी में डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गई। तो वहीं, पाटन थाना क्षेत्र के नानी झरिया में भी करम डाल बहाने के दौरान हादसा हो गया। यहां 15 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर