खेल डेस्क: एशियन गेम्स-2026 में भारत के लिए आज शनिवार का दिन और भी खास होने वाला है। कल भारत को आर्चरी, हॉकी और मुक्केबाजी में ऐतिहासिक गोल्ड मिले थे। वहीं आज भी भारत की शुरूआत गोल्ड मेडल से हुई है। महिला रिकर्व टीम के साथ ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय आर्चर कुमकुम मोहोद ने एक और बड़ा कारनामा किया है। इसके अलावा पुरूष क्रिकेट व पुरूष हॉकी पर भी नजरें रहेंगी, जहां भारत आज गोल्ड के लिए फाइनल मुकाबला खेलेगा।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : 23 राज्यों के मौसम में बदलाव का अलर्ट, पहाड़ों पर भूस्खलन और अरुणाचल में भारी बारिश की चेतावनी
भारत की पहली महिला बनी कुमकुम
कुमकुम मोहोद ने महिलाओं के व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में गोल्ड अपने नाम किया है। वह इस इवेंट में गोल्ड जीतने वाली भारत की पहली महिला बन गई हैं। कुमकुम ने फाइनल में साउथ कोरिया की येजिन ओह को मुकाबले में 6-5 से मात दी। इसके अलावा आज भारतीय खिलाड़ियों से क्रिकेट, आर्चरी, हॉकी से लेकर गोल्फ तक कुल नौ खेलों में अपनी चुनौती पेश करेंगे और उनसे मेडल की उम्मीदें हैं।
क्रिकेट में भारत ने जीता टॉस
पुरूष क्रिकेट के गोल्ड के मुकाबले में भारत और पाकिस्तान आमने सामने है। लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से उतरी टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पिछले सेमीफाइनल मुकाबले में खेले गए भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
शुक्रवार को भारत को मिले 6 गोल्ड
इससे पहले शुक्रवार को एशियन गेम्स 2026 में भारत के खाते में 6 गोल्ड मेडल आए। भारत ने एशियाई खेलों में ऐसा पहले सिर्फ एक बार किया है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने गोल्ड के लिए 44 साल का इंतजार खत्म किया। लवलीना बोरगोहेन, अंकुश पांघल और परवीन हुड्डा ने तीन गोल्ड जीतकर भारतीय बॉक्सिंग के लिए एक नई शुरुआत का संकेत दिया। कुमकुम मोहोद, अंकिता भकत और कीर्ति ने रिकर्व आर्चरी फाइनल में दक्षिण कोरिया को हराकर गोल्ड जीता।वहीं सुजीत कलकल ने रेसलिंग में गोल्ड जीतकर शानदार वापसी की।
धीरज बोम्मादेवरा, नीरज चौहान और यशदीप भोगे ने रिकर्व मिक्स्ड आर्चरी में शानदार सिल्वर मेडल जीता; साथ ही धीरज ने कुमकुम के साथ मिक्स्ड टीम इवेंट में एक और सिल्वर मेडल भी अपने नाम किया। सेलिंग (महिला डिंगी) में दुर्लभ ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए नेत्रा कुमानन को सलाम। भारत की सेपकटकराव पुरुष क्वाड्रेंट टीम ने लगातार तीन एशियाई खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीतने का सिलसिला बनाए रखा।


