एशिया कप 2025। शुक्रवार को भारत और श्रीलंका के बीच हुए मुक़ाबले में मिली जीत के बाद अब भारत फाइनल्स में हैं। यह मुकाबला काफ़ी दिलचस्प रहा। दर्शकों को एशिया कप का पहला सुपरओवर देखने को मिला। वो अलग बात है कि श्रीलंका अपने दूसरे इनिंग के परफॉरमेंस से अलग सुपरओवर में 2 रन पर ही सिमट गई। जिसे भारत ने 5 बॉल रहते ही चेस कर लिया। भारत अब तक इस टूर्नामेंट में अजय रहा है।और अब फाइनल्स में है। दिलचस्प बात ये कि एशिया कप के फाइनल्स में तमाम विवादों और चर्चाओं के बीच पाकिस्तान ने भी अपनी जगह पक्की कर ली है। ऐसे में अब सबकी नज़रें इस मैच पर टिकी हुई हैं। क्योंकि फाइनल्स में पाकिस्तान के सामने भारत का रिकॉर्ड कुछ खासा अच्छा नहीं है। ऊपर से भारत के दो स्टार प्लेयर हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा भी चोटिल हो गए हैं। जिसके बाद पंड्या के खेलने पर अब सस्पेंस बन गया है, उनकी मांस-पेशियों में खिंचाव आ गया है। वहीं तिलक वर्मा के पैर में भी चोट आई है हालांकि उनकी स्थिति कैसी है यह अब तक नहीं बताया गया है। दोनों ही शुक्रवार को सुपर-4 में श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मैच में चोटिल हुए थे।
हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा चोटिल
भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हार्दिक की चोट का शनिवार को रिव्यू होगा। उन्होंने इसकी भी जानकारी दी कि अभिषेक शर्मा की मांस-पेशियों में भी खिंचाव आया था, लेकिन अब वे ठीक हैं और वो पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे। शुक्रवार को हुए मैच में भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर में हराया। इसमें भारत को 3 रन का टारगेट मिला था, जिसे भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली गेंद में हासिल कर लिया। अब दिक्कत कि ये बात है कि हार्दिक और तिलक का चोटिल होना भारत के लिए समस्या बन सकता है क्यूंकी दोनों ही टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
मोर्ने मोर्कल की रणनीति
भारतीय टीम के लिए इस एशिया कप में हार्दिक पंड्या नई गेंद से बॉलिंग करते नज़र आए हैं। उन्होंने लगभग हर मैच में पहला ओवर डाला है। श्रीलंका के खिलाफ इस मुकाबले में भी हार्दिक ने पहला ओवर डाला था और उन्होंने इस ओवर में कुसल मेंडिस का बड़ा विकेट भी लिया। हालांकि, इसके बाद हार्दिक ने पूरे मैच में एक भी ओवर नहीं डाला। श्रीलंका के बल्लेबाज विस्फोटक बैटिंग करते रहे लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव हार्दिक को लेकर नहीं आए। दरअसल श्रीलंका की पारी का पहला ओवर डालने के बाद ही हार्दिक पंड्या मैदान से बाहर चले गए। उनकी जगह रिंकू सिंह फील्डिंग के लिए आए थे।हार्दिक इसके बाद लौटकर नहीं आए और यही वजह रही कि रिंकू ने सुपर ओवर के दौरान भी फील्डिंग की और कैच भी लपका। मोर्कल ने कहा कि रविवार को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले एशिया कप फाइनल से पहले भारतीय टीम कोई ट्रेनिंग सेशन नहीं करेगी।
खिलाड़ियों को फिट और तरोताजा रखने के लिए स्मार्ट रणनीति अपनाई जाएगी। खिलाड़ी आइस बॉक्स में रिकवरी शुरू कर चुके हैं। अच्छी नींद, पूल सेशन और मसाज से खिलाड़ियों को फाइनल के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार किया जाएगा। कम समय में स्मार्ट खेलना जीत की के लिए असरदार होगी। श्रीलंका के खिलाफ रोमांचक सुपर ओवर जीत को मोर्कल ने फाइनल की बेहतरीन तैयारी बताया। श्रीलंका के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों ने 200 से ज्यादा रन बनाए। मोर्कल ने इसे टीम के लिए सीखने का मौका बताया। उन्होंने कहा, ऐसे मुश्किल हालात में गेंदबाजी से टीम को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। यह ग्रुप और मजबूत होगा।
विवाद और जुर्माने
अब बात करते है फाइनल्स कि जो कि 28 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला है। सवाल ये उठता है कि क्या साहिबजादा और हारिस राउफ खेलते नज़र आएंगे क्यूंकी उनके खिलाफ bcci ने आईसीसी में शिकायत दर्ज कराई थी।इसके तहत दोनों पे सख्ती से कारवाई करने कि बात सामने आई थी। ICC ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर मैच फीस पर जुर्माना लगाया है। जबकि ओपनर साहिबजादा फरहान को उनके गन शॉट सेलिब्रेशन के लिए चेतावनी दी गई है।
41 साल बाद भारत-पाक फाइनल
सूर्या और रऊफ की 30% मैच फीस काटी गई। सूर्या को उन्हें पॉलिटिकल स्टेटमेंट न देने की हिदायत दी गई है। उसके अलावा ये एक महत्वपूर्ण मुकाबला होगा इतनी विवादों के बात बॉयकोट्ट के चर्चों के बाद। इतनी कोन्टरोवर्सी और ड्रामा के बाद अब भारत और पाकिस्तान 41 साल में पहली बार एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने होने जा रहे हैं। हालांकि ग्रुप और सुपर-4 स्टेज में टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में पाकिस्तान को हराया था और दोनों ही मैच दुबई में खेले गए थे और अब फाइनल भी दुबई में ही रविवार को होगा। फॉर्म और रिदम के लिहाज से टीम इंडिया इस समय पाकिस्तान से काफी आगे नजर आ रही है। हालांकि, पाकिस्तान की टीम में भी उत्साह और विश्वास की कमी नहीं होगी। भारत से दो मैच हारने के बावजूद पाकिस्तान ने वापसी की और बांग्लादेश और श्रीलंका को हराकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है।


