डेस्क: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पं. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि शनिवार को कोलकाता में मशहूर फुटबॉलर लियोनेल मेसी के कार्यक्रम के दौरान ममता सरकार भीड़ को नियंत्रण करने में नाकामयाब साबित हुई है। अधिकारियों से घिरे होने के कारण भारी संख्या में जुटे लोग उन्हें देख तक नहीं सके। और उनके जाते ही टेबल-कुर्सी तोड़ना शुरू कर दिया। इसे लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ममता सरकार पर निशाना साधा है।
Highlights:
असम CM ने क्या कहा?
हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, “जुबीन गर्ग की मौत के बाद गुवाहाटी की सड़कों पर 3 दिन तक 10 करोड़ से भी ज्यादा लोग मौजूद थे, लेकिन कोई गड़बड़ नहीं हुई। सबकुछ शांति से खत्म हुआ। लगभग 50 हजार लोग अंतिम संस्कार में गए थे, लेकिन कोई हादसा नहीं हुआ। मुंबई में महिला विश्व कप फाइनल के दौरान भी सबकुछ शांति से संपन्न हुआ, लेकिन बंगाल एक ऐसा राज्य है, जहां कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। वहां VIP कल्चर काफी ज्यादा है।”


