Wednesday, October 7, 2026

नंगे पैर चलने से फट गई हैं एड़ियां? घर पर करें ये आसान उपाय, जल्दी मिलेगी राहत

Lifestyle Desk: अगर आपकी एड़ियां भी फट गई हैं और चलते समय दर्द या जलन होती है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. गर्मी में भी एड़ियां फट सकती हैं. ज्यादा देर तक नंगे पैर चलना, धूल-मिट्टी में रहना, पैरों की सही देखभाल न करना और हमेशा खुली चप्पल पहनने से एड़ियां सूखने लगती हैं. धीरे-धीरे इनमें दरारें पड़ जाती हैं. ऐसे में बाजार की क्रीम के साथ कुछ आसान घरेलू चीजों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. ये चीजें आमतौर पर घर में आसानी से मिल जाती हैं.

इसे भी पढ़े: मोबाइल और लैपटॉप से आंखों पर असर, बचाव के 7 आसान तरीके

ग्लिसरीन और गुलाब जल

फटी एड़ियों के लिए ग्लिसरीन और गुलाब जल का इस्तेमाल काफी आसान है. इसके लिए 2 चम्मच ग्लिसरीन और 1 चम्मच गुलाब जल लें. दोनों को अच्छी तरह मिला लें. रात में सोने से पहले पैरों को पानी से धोकर अच्छी तरह सुखा लें. अब इस मिश्रण को एड़ियों पर लगाएं. इसके बाद सूती मोजे पहनकर सो जाएं. इससे एड़ियों में नमी बनाए रखने में मदद मिल सकती है.

चावल के आटे से साफ करें एड़ियां

अगर एड़ियों पर काफी रूखी और मोटी परत जम गई है, तो चावल के आटे का पेस्ट लगाया जा सकता है. इसके लिए 2 से 3 चम्मच चावल का आटा, 3 से 4 बूंद सेब का सिरका और 1 छोटा चम्मच नारियल तेल लें. तीनों चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें. अब पैरों को कुछ देर गुनगुने पानी में रखें. जब एड़ियां थोड़ी नरम हो जाएं तो इस पेस्ट को लगाएं. करीब 1 घंटे बाद पैरों को साफ पानी से धो लें. अगर एड़ियों में गहरी दरार है या खून निकल रहा है, तो इस तरह का पेस्ट या स्क्रब लगाने से बचें.

नारियल तेल और वैसलीन

एड़ियों को मुलायम रखने के लिए नारियल तेल और वैसलीन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसके लिए 1 चम्मच नारियल तेल और 1 चम्मच वैसलीन को मिला लें. रात में पैर धोने के बाद इसे एड़ियों पर अच्छी तरह लगाएं. इसके बाद मोजे पहनकर सो जाएं. रोजाना ऐसा करने से एड़ियों में नमी बनाए रखने में मदद मिल सकती है.

मोम और सरसों तेल 

फटी एड़ियों के लिए कुछ लोग मोम और सरसों तेल का भी इस्तेमाल करते हैं. इसके लिए 3 से 4 चम्मच सरसों का तेल लें और इसमें 2 बड़े चम्मच मोम डालकर गर्म करें. मोम पिघलने के बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें. जब मिश्रण ज्यादा गर्म न रहे, तब इसे एड़ियों पर लगाएं. इसके बाद सूती मोजे पहन लें. ध्यान रखें कि गर्म तेल या मोम को सीधे त्वचा पर न लगाएं.

एड़ियां बार-बार फटती हैं तो ध्यान दें

सिर्फ घरेलू नुस्खे आजमाना ही काफी नहीं है. पैरों को साफ रखना और रोजाना मॉइस्चराइजर लगाना भी जरूरी है. कोशिश करें कि ज्यादा देर तक नंगे पैर न चलें और ऐसी चप्पल पहनें जिससे एड़ी को सहारा मिले. अगर एड़ियों की दरारें बहुत गहरी हैं, खून निकल रहा है, ज्यादा दर्द हो रहा है या घरेलू देखभाल के बाद भी समस्या ठीक नहीं हो रही है, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर