रांची : 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा पीटी परीक्षा में कथित धांधली मामले को लेकर जारी सीआईडी जांच में रविवार को एक बड़े नाटकीय घटनाक्रम में जेपीएससी के सभी तीन सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. JPSC तीन मौजूदा सदस्यों डॉ. अजीता भट्टाचार्य, डॉ. अनीमा हांसदा और डॉ. जमाल अहमद को पूछताछ के लिए तलब किया है।
इसे भी पढ़ें: छात्रों की मांगों पर सरकार गंभीर, विपक्ष को राजनीतिक रंग नहीं देने की चेतावनी : हेमंत सोरेन
चल रही जांच के बीच आयोग से जुड़ी गतिविधियां तेज हो गई हैं। CID ने 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में JPSC के तीन
CID की कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब JPSC परीक्षा विवाद को लेकर राज्य में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। छात्र 14वीं JPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने और कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच की मांग कर रहे हैं।
इससे पहले आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव एल. ख्यांग्ते से भी CID कई दौर में पूछताछ कर चुकी है। ख्यांग्ते ने विवाद के बीच अपने पद से इस्तीफा दिया था।
अब तीन मौजूदा सदस्यों को पूछताछ के लिए बुलाए जाने से मामले की जांच और गंभीर हो गई है। CID परीक्षा प्रक्रिया, फैसलों और कथित अनियमितताओं से जुड़े घटनाक्रम के संबंध में इन सदस्यों से जानकारी हासिल कर सकती है।
इधर, JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर छात्रों और सरकार के बीच बातचीत का दौर भी जारी है। छात्रों की प्रमुख मांगों में परीक्षा रद्द करना, स्वतंत्र जांच और भर्ती परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार शामिल हैं। आंदोलन के बीच 10 अगस्त को विधानसभा घेराव की चेतावनी भी दी गई है।
हालांकि, तीनों JPSC सदस्यों के इस्तीफे की खबर की आधिकारिक पुष्टि अभी आवश्यक है। यदि इस्तीफे की पुष्टि होती है, तो यह घटनाक्रम JPSC विवाद को एक नया राजनीतिक और प्रशासनिक मोड़ दे सकता है।


