Wednesday, August 5, 2026

चतरा के टंडवा में अपहरण-दुष्कर्म की घटना के बाद भड़का गांव, भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

चतरा : चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के बड़गांव स्थित मगहिया टोला में नाबालिग छात्रा के कथित अपहरण और यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद ग्रामीणों का गुस्सा हिंसा में बदल गया। भीड़ ने आरोपी युवक की पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस अब एक साथ दो मामलों—नाबालिग से कथित दुष्कर्म और भीड़ हिंसा—की अलग-अलग जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें: चतरा में आगजनी और फायरिंग की तैयारी में जुटे दो नक्सली हथियार समेत गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय मो. एमरोज पर गांव की छठी कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के अपहरण और दो दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। परिजन लगातार उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार तड़के छात्रा घर लौटी और परिजनों को पूरी घटना बताई। छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण आरोपी के घर पहुंच गए। आरोप है कि युवक भागने की कोशिश कर रहा था, तभी भीड़ ने उसे पकड़ लिया और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हजारीबाग रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस दौरान मृतक के पिता सुल्तान मियां के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गए।

गांव में भारी पुलिस बल तैनात

ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी और पीड़िता का घर आमने-सामने है। घटना के बाद पूरे मगहिया टोला में तनाव व्याप्त है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है, जबकि मृतक के परिजनों ने भीड़ में शामिल लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है।पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर