Saturday, August 8, 2026

राजद की हार के बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर राजनीति और परिवार छोड़ने का किया एलान

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद शनिवार को आरजेडी नेता और लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पर पोस्ट किया है कि वो राजनीति छोड़ रही हैं. उन्होंने लिखा,“मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं.” इसके बाद उन्होंने लिखा, “संजय यादव और रमीज़ ने मुझसे यही करने को कहा था और मैं सारा दोष ख़ुद पर लेती हूं.”  पार्टी या परिवार की ओर से अब तक इस पर औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन राजद खेमे में इस पोस्ट को लेकर चर्चा तेज है.

रोहिणी आचार्य ने बीते साल सारण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन वो बीजेपी के उम्मीदवार राजीव प्रताप रूडी से चुनाव हार गई थीं. रोहिणी आचार्य के आरोपों पर अभी तक आरजेडी या संजय यादव की ओर से कोई जवाब नहीं आया है. इससे पहले शुक्रवार को चुनाव परिणाम में महागठबंधन की करारी हार के बाद लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप ने तेजस्वी को फेलस्वी करार देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और एनडीए नेताओं की जमकर तारीफ की थी. चुनाव नतीजों में एनडीए ने भारी जीत दर्ज करते हुए 202 सीटें हासिल की थीं, जबकि महागठबंधन 35 सीटों पर सिमट गया.

बता दें कि रोहिणी आचार्य ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव को पांच दिसंबर 2022 को किडनी दान की थी. यह ट्रांसप्लांट सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में सफलतापूर्वक हुआ था. इसके बाद उनकी देशभर में जमकर तारीफ हुई थी. रोहिणी अपने परिवार के साथ सिंगपुर में ही रहती हैं. फिलहाल वह चुनाव के चलते बिहार आई हुई थीं और अपने भाई तेजस्वी के लिए प्रचार कर रही थीं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर