नई दिल्ली: NEET-UG 2026 री-एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने जारी किया प्रवेश पत्र। जो उम्मीदवार इस पुनर्परिक्षा में बैठने वाले हैं, वे अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकतें हैं। एनटीए के अनुसार, NEET-UG 2026 री-एग्जाम 21 जून यानी रविवार को आयोजित की गई है। परीक्षा एक ही पाली में निर्धारित की गई है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम के 5:15 बजे तक निर्धारित की गई है।
Highlights:
Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-
अभ्यर्थियों से अपिल
एनटीए ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचे और प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें। यादि अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हो रही हो, तो वे अपना कुछ डिटेल्स जैसे कि बैंक रिकॉर्ड के अनुसार अपना पूरा नाम, बैंक अकाउंट नंबर, IFSC कोड और कैंसल कइए गए चेक की स्कैन की हुई कॉपी को पहले से तैयार करके रख लें। यह सर्वर की तकनीकी की वजह से परेशानियों का सामना करना पर सकता है।
अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड को डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट neet. nta. nic. in पर जाकर एक्टिव कर सकते हैं। होमपेज पर जाकर NEET UG Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें। एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन का इस्तेमाल करके लॉग एन करें। नीट एडमिट कार्ड स्क्रीन खुल जानें के बाद उसे अच्छी तरह से चेक करें और डाउनलोड करें। फिर उसके बाद एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें। यदि किसी भी तरह की गड़बड़ी होती है, तो उम्मीदवारों को सुधार के लिए तुरंत नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से संपर्क करना चाहिए।
सुरक्षा के लिए कड़ा इंतजाम
NEET-UG 2026 री-एग्जाम का प्रश्न पत्र पहुंचाने के लिए भारतीय वायु सेना (IAF) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसका साफ और सुरक्षित मकसद यह है कि प्रश्न पत्र को सेंटर तक पहुंचाने के लिए रास्ते में किसी भी तरह की बाधा और छेड़छाड़ की संभावना से बचा जा सके। जिस जगह पर प्रश्न पत्र तैयार किए जाते हैं, वहां किसी भी प्रकार का स्मार्टफोन, लैपटॉप और स्मार्टवॉच जैसे सभी पर्सनल डिजिटल डिवाइज पर रोक लगा दी गई है। और तो और नीट पेपर बनाने की प्रक्रिया में शामिल सभी एक्सपर्ट्स और अन्य कर्मचारियों को परीक्षा खत्म होने तक लॉकडाउन रखा गया है। परीक्षा केंद्र में परीक्षा खत्म होने तक उस जगह पर इंटरनेट कनेक्टिविटी को भी पूरी तरह से बंद कर दी गई है। ताकि इस बार पेपर लीक की समस्या न हो सके।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी के सामने पेश हुए अभिषेक बनर्जी




