Thursday, July 23, 2026

आय से अधिक संपत्ति मामले में कारोबारी विनय सिंह से दूसरे दिन भी एसीबी की पूछताछ जारी

रांची : जेल में बंद निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, विनय सिंह उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह समेत विनय चौबे के साले और सरहज एवं ससुर के ऊपर दर्ज आय से अधिक संपत्ति केस की जांच ACB कर रही है. एजेंसी ने सोमवार को विनय सिंह से पूछताछ की थी लेकिन उन्होंने ACB के सवालों का गोलमोल जवाब दिया और एजेंसी को भ्रमित करने की कोशिश की. जिसके बाद मंगलवार को एजेंसी ने विनय सिंह से फिर से पूछताछ शुरू कर दी है.

पुख्ता जानकारी के मुताबिक मंगलवार की पूछताछ के लिए ACB ने 15 से 20 सवाल तैयार किए हैं और उन सवालों का जवाब विनय सिंह से मांगा जा रहा है बता दें कि जेल में बंद निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे उनकी पत्नी और ऑटोमोबाइलों कारोबारी विनय सिंह एवं उनकी पत्नी समेत कई अन्य लोगों के ऊपर ACB ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है. इस मामले की जांच में एजेंसी को अब तक कई बेनामी और बेशकीमती संपत्तियों की जानकारी मिली है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर