Monday, October 5, 2026

होटल की आड़ में सेक्स रैकेट के संचालन का खुला खेल, पुलिस ने रेड किया तो मामले का हुआ खुलासा

रांची: शनिवार देर रात कचहरी चौक स्थित कोरिंथिया होटल में पुलिस की छापेमारी में होटल के अलग-अलग कमरों से आधा दर्जन से ज्यादा युवतियों और कुल 8 युवकों को हिरासत में लेने के मामले में अब नया खुलासा हो रहा है। पुलिस की अब तक की पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कहा है कि अब तक हिरासत में लिए गए लोगों की भूमिका व उनकी पहचान की जा रही है, इसके साथ ही होटल में ठहरे लोगों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है, ताकि होटल के कमरों का इस्तेमाल गलत गतिविधियों के लिए किये जाने के आरोपों की पुष्टि हो सके।

इसे भी पढ़ें : रांची : पुलिस ने सेक्स रैकेट की आशंका पर होटल में की छापेमारी, आधा दर्जन युवतियों समेत 8 युवक हिरासत में

दलाल और नेटवर्क की तलाश

होटल में पुलिस ने रेड के दौरान वहां मौजूद होटल के रजिस्टर, बुकिंग डिटेल और आईडी रिकॉर्ड भी खंगाले। इसके साथ ही वहां मौजूद मोबाइल फोन और अन्य सामान को भी जांच के लिए जब्त किया है। पुलिस इन मोबाइल के जरिए इससे जुड़े किसी नेटवर्क के काम करने का खुलासा कर सकती है तो वहीं पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि युवतियों को होटल तक कौन लाता था और ग्राहकों से संपर्क किस माध्यम से होता था। इसमें दलालों की भूमिका किस रूप में थी।

होटल प्रबंधन भी जांच के घेरे में

कार्रवाई के दौरान होटल के मैनेजर और स्टाफ से भी सख्ती से पूछताछ की गई। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि होटल प्रबंधन को इन गतिविधियों की जानकारी थी या नहीं। अगर लापरवाही या मिलीभगत सामने आती है तो आगे कार्रवाई हो सकती है। इस कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने कोतवाली और लालपुर इलाके के कई अन्य होटल और बार में भी जांच की। कई जगह संदिग्ध युवक-युवतियों से पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि यह अभियान सिर्फ एक जगह तक सीमित नहीं रहेगा।

जांच पूरी होने के बाद नए खुलासे

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहर में होटल और बार की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। इसका मकसद पूरे नेटवर्क को खत्म करना है। फिलहाल पुलिस सभी सबूतों और पूछताछ के आधार पर जांच कर रही है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, मामले से जुड़े और लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। पूरी जांच के बाद ही इस मामले की पूरी तस्वीर साफ होगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर