Monday, October 5, 2026

साहिबगंज में मार्निंग वॉक में निकले व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, सुनसान सड़क पर वारदात को दिया गया अंजाम

साहिबगंज : रविवार की सुबह साहिबगंज के राधानगर थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति का सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गया। मोहनपुर चौक के समीप मुख्य सड़क पर गौर चंद्र बागती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सड़क पर शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

इसे भी पढ़ें: 04 अक्टूबर राशिफल: जानें अपनी राशि के मुताबिक कैसा रहेगा आपका दिन

मृतक मोहनपुर निवासी गौर चंद्र बागती बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार, वह रोज की तरह रविवार सुबह घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान सुनसान सड़क पर अज्ञात अपराधियों ने उन्हें निशाना बना लिया। अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही राधानगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। हत्या की गंभीरता को देखते हुए राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी और पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास जांच तेज कर दी है। संभावित रास्तों और संदिग्ध ठिकानों की पड़ताल के साथ अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर