Friday, October 30, 2026

राजद नेता तेजस्वी यादव का ऐलान, कहा- सरकार बनी तो पंचायत प्रतिनिधियों को पेंशन और 50 लाख का बीमा

पटना डेस्क : बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को राजद नेता और महागठबंधन के सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बड़ी घोषणा की. पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव के बाद यदि राज्य में महागठबंधन के नेतृत्व वाली सरकार बनती है तो त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों और ग्राम स्तर के प्रतिनिधियों को पेंशन दी जाएगी. इसके अलावा सभी पंचायत प्रतिनिधियों के लिए 50 लाख रुपये का बीमा कराया जाएगा.

PDS दुकानदारों को मिलेगा मानदेय 

तेजस्वी यादव ने यह भी घोषणा की कि जन वितरण प्रणाली (PDS) के दुकानदारों को मानदेय दिया जाएगा और वर्तमान में 58 वर्ष की सेवा सीमा को खत्म किया जाएगा. उन्होंने बताया कि बढ़ई, कुम्हार, नाई और लोहार जैसे परंपरागत व्यवसाय से जुड़े लोगों को राशन कार्ड धारक होने पर 5 लाख तक का ब्याजमुक्त ऋण दिया जाएगा, जिससे वे स्वरोजगार स्थापित कर सके.

सभी वादों को करेंगे पूरा 

तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर सभी वादों को पूरा किया जाएगा उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई बड़े नेता बिहार में चुनावी प्रचार के लिए आने वाले है. पत्रकारों पर हल्का तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अब पत्रकारों को भी अपनी नजरिया बदलनी चाहिए.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर