Wednesday, November 4, 2026

पांकी विधायक से जुड़े विवाद के विरोध में लेस्लीगंज बाजार बंद, पूर्व विधायक ने दुकानदारों से की मुलाकात

पलामू : जिले के लेस्लीगंज में पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता से जुड़े विवाद के विरोध में बुधवार को व्यवसायियों ने बाजार बंद रखा.सुबह से ही बाजार की अधिकांश दुकानें बंद रहीं. व्यवसायियों ने सोनू सोनी की दुकान पर कथित मारपीट और सामान क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की.

इसे भी पढ़ें: मेदिनीनगर में दिनदहाड़े चार लाख की लूट, पंजाब एंड सिंध बैंक से पैसे निकाल घर लौट रही महिला को बनाया निशाना

इस बीच पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने मंगलवार रात लेस्लीगंज के गांधी चौक पहुंचकर दुकानदारों से मुलाकात की. उन्होंने विधायक डॉ. मेहता को इस तरह के व्यवहार से बचने की नसीहत दी. बिट्टू सिंह ने कहा कि यह मामला किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे कारोबारी समाज के सम्मान से जुड़ा है.उन्होंने कहा कि अगर रक्षक ही भक्षक बन जाए तो व्यवस्था कैसे चलेगी. जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी क्षेत्र में व्यवसायियों को भयमुक्त माहौल देना है.

बताते चलें कि 17 सितंबर को सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर कथित आपत्तिजनक पोस्ट के विवाद में मंगलवार को विधायक अपने समर्थकों के साथ लेस्लीगंज पहुंचे थे. इस दौरान सोनू सोनी की दुकान पर उनके भाइयों के साथ मारपीट और सामान क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगा है.सोनू सोनी के भाई ने इस संबंध में लेस्लीगंज थाने में लिखित आवेदन दिया है.

थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. व्यवसायियों का कहना है कि यह मामला केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे कारोबारी समाज के सम्मान और सुरक्षा से जुड़ा है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर