Wednesday, November 4, 2026

Sanjana Kumari: झारखंड की बेटी ने पिता के साथ देश का भी नाम किया रोशन, एशियन पैरा गेम्स जीता ब्रॉन्ज मेडल

झारखंड: जापान में आयोजित 5वीं एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स SL-3 प्रतिस्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली झारखंड की बेटी Sanjana Kumari अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाली है। लोहरदगा की 23 वर्षीय पैरा शटलर संजना पांच नवंबर को नई दिल्ली में भारतीय एशियन पैरा गेम्स दल के खिलाड़ियों के साथ प्रधानमंत्री से मिलेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहली बार मुलाकात को लेकर Sanjana काफी उत्साहित हैं।

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग में ट्रांसपोर्टर उदय साव और प्रदीप साव के घर NIA की छापेमारी, जाली नोटों से जुड़ा है मामला

Sanjana Kuamri: मोहन आहूजा स्टेडियम में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

इस ऊपलब्धि पर बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ ईस्ट सिंहभूम की ओर से मोहन आहूजा स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह में Sanjana को सम्मानित किया गया। एसोसिएशन ने राज्य और देश दोनों का नाम रोशन किया है। जिसके लिए उन्हें 21 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई है।

सम्मान समारोह में Sanjana ने कहा कि वह प्रधानमंत्री से पहली बार मिलने को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि अगर उन्हें मौका मिला तो वह प्रधानमंत्री को अपने हाथों से तैयार किया गया उपहार भेंट करेंगी।

Sanjana Kumari: संघर्ष और मेहनत की कि तारीफ

कार्यक्रम में पैरा बैडमिंटन इंडिया के चेयरमैन के.प्रभाकर राव ने संजना के संघर्ष, मेहनत और खेल के प्रति उनकी समर्पण की सराहना भी की। उन्होंने उनकी इस उपलब्धि को काफी प्रेरणादायक भी बताया।

वहीं, Sanjana के पिता एवं पूर्व सैनिक रतन कुमार ने झारखंड सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि एशियन पैरा गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बावजूद अब तक राज्य सरकार की ओर से उनकी बेटी को न तो किसी ने बधाई दी है और न ही कोई सहयोग मिल है। उन्होंने बताया कि रिटायरमेंट के बाद भी वह अपने पैसे से ही अपनी बेटी की ट्रेनिंग का खर्च उठा रहे हैं।

Sanjana Kumari: मुकुल विनायक चौधरी थे मुख्य अतिथि

सम्मान समारोह में टाटा स्टील के स्पोर्ट्स चीफ मुकुल विनायक चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ ईस्ट सिंहभूम के महासचिव रंजय राय, उपाध्यक्ष अरुण सिंह, अध्यक्ष रूपेश कटियार और टाटा स्टील बैडमिंटन के मुख्य कोच विवेक शर्मा समेत कई अन्य लोग भी मौजूद थे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर