Wednesday, November 4, 2026

धनबाद में शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ निरसा विधायक अरुप चटर्जी का उपायुक्त कार्यालय के समक्ष अनशन शुरू

धनबाद : निरसा विधायक अरुप चटर्जी ने आज से धनबाद उपायुक्त कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दिया है. विधायक ने शिक्षा विभाग में अनियमितता भ्रष्टाचार एवं मनमाने तरीके से ट्रांसफर पोस्टिंग किए जाने का आरोप लगाया है। इस भूख हड़ताल के समर्थन में पूर्व विधायक आनंद महतो भी शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें: डालटनगंज स्टेशन पर ट्रेन से गिरने से बिहार के औरंगाबाद निवासी बुजुर्ग की हुई मौत

FotoJet 2026 11 03T171224.839

निरसा विधायक का कहना है कि हमारी लड़ाई प्रशासन के खिलाफ है। सरकार अपना काम कर रही है, सरकार ने इस बीच कई टीचर भी दिए हैं, लेकिन उन टीचरों को सही जगह नहीं लगाया जा रहा। गांव-गांव में बच्चों की संख्या ज्यादा है लेकिन बच्चों के अनुपात में टीचर नहीं हैं, जिसके कारण बच्चे पढ़ाई से वंचित हो रहे हैं। नियमावली और छात्र-शिक्षक अनुपात को ताक पर रखकर सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। कही न कही पैसे लेकर ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल चल रहा है।

विधायक ने आरटीई को लेकर भी बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि RTE के तहत जो सुविधा गरीब बच्चों को मिलनी चाहिए, वो सुविधा अमीर बच्चों को दी जा रही है और गरीब बच्चों को उनके हक से वंचित किया जा रहा है। जिला प्रशासन पूरी तरह फेल है। गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि करीब डेढ़ लाख रुपये लेकर टीचर का ट्रांसफर – पोस्टिंग हो रहा है। यह भूख हड़ताल इसी सिस्टम के खिलाफ है। विधायक का यह भी आरोप है कि एक साल में करीब डेढ़ हजार शिक्षकों का ट्रांसफर पोस्टिंग किया गया और ज्यादा तर को शहरी क्षेत्र में पदस्थापन किया गया और इसमें पैसे का भी खेल हुआ है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर