मेदिनीनगर : पंडवा थाना क्षेत्र के गाड़ीगांव स्थित फोरलेन पर मंगलवार सुबह दुर्घटना में दो नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गए.करीब 9 बजे हुए हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई. फोरलेन पर गाड़ीखास गांव से गुजरने के दौरान वे सब्जी लदे पिकअप वाहन की चपेट में आ गए.टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों रोड पर काफी दूर गिर पड़े हालांकि दोनों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.
इसे भी पढ़ें: पलामू में दशहरा की खुशियां मातम में बदलीं, दो दिनों से लापता युवक का कुएं में मिला शव
स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित MMCH अस्पताल भेजा. डॉक्टर में इलाज के दौरान एक नाबालिग को मृत घोषित कर दिया.जबकि दूसरे का गंभीर हालत में इलाज किया जा रहा है. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार सब्जी लड़े पिकअप वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी. जिस कारणबाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

