Tuesday, October 6, 2026

रांची में हादसों का सोमवार : बैंक की इमारत में लगी आग, स्कूल बस को टेंपो ने मारी टक्कर

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के हिनू स्थित आरसी साहू कांपलेक्स में सोमवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब अचानक HDFC बैंक की इमारत के ऊपरी हिस्से में मौजूद शिवा प्रोटेक्शन परिसर में आग लगने की खबर फैली. देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें और धुआं फैलने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुट गई।

घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। वहीं आग बैंक में या फिर दूसरे किसी फ्लोर में मौजूद आवासीय फ्लैट में लगी, यह भी फिलहाल पता नही लग पाया है। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फॉयर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग के कारण हुए नुकसान का अब तक पता नहीं चल सका है।

इसे भी पढ़ें : 05 अक्टूबर राशिफल: जानें अपनी राशि के मुताबिक कैसा रहेगा आपका आज का दिन

स्कूल बस और टेंपों में भिड़ंत

इधर कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत बुकरू चौक के पास सोमवार सुबह करीब सात बजे सड़क किनारे खड़ी डीएवी स्कूल बस को एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना के वक्त बस में स्कूली बच्चे सवार थे. इस घटना से बस में बैठे एक बच्चे को हल्की चोटें आई हैं, जबकि अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए. स्थानीय लोगों ने बुकरू चौक और उसके आसपास के इलाके में वाहनों की तेज रफ्तार पर चिंता जताई है. ग्रामीणों के अनुसार पूर्व में भी तेज रफ्तार के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर