Monday, October 5, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की सेहत में सुधार, 18 सितंबर से निजी अस्पताल में हैं इलाजरत

रांची: 18 सितंबर से रांची के हिलव्यू अस्पताल में इलाजरत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत में सुधार हो रहा है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। सांस लेने में कठिनाई और अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते दो सप्ताह से वह बरियातू स्थित हिल व्यू हॉस्पिटल में इलाजरत हैं। अस्पताल के निदेशक डॉ. नितेश प्रिया के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही है।

इसे भी पढ़ें: लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाने से पहले भाजपा अपने गिरेबान में झांके : आलोक कुमार दूबे

हिल व्यू हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. नितेश प्रिया के अनुसार रूपी सोरेन की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार के संकेत हैं। पिछले दो सप्ताह से जारी उपचार से उनकी सेहत में सुधार हुआ है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि रूपी सोरेन के उपचार को लेकर दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल और हैदराबाद के एआईजी अस्पताल के विशेषज्ञों के साथ रांची के वरिष्ठ चिकित्सकों की सलाह ली गई और इसके जरिए ही उनके इलाज की लाइन ऑफ ट्रीटमेंट तय की गई है।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद से उनकी स्वास्थ्य स्थिति में उतार-चढ़ाव रहा है। जांच रिपोर्ट में संक्रमण के संकेत भी मिले थे। चिकित्सक उनकी स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विधायक कल्पना सोरेन के साथ साथ परिवार के अन्य लोग भी अस्पताल पहुंचकर रूपी सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहे हैं। शुक्रवार को भी मुख्यमंत्री अस्पताल पहुंचे और उन्होंने चिकित्सकों से अपनी मां की स्वास्थ्य स्थिति तथा उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर