Tuesday, October 6, 2026

पलामू : लेस्लीगंज के गांव में सूखे कुएं में दिखी संदिग्ध वस्तु, शव होने की आशंका से सनसनी

पलामू : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के लोटवा गांव में धान के खेत के समीप झाड़ियों से घिरे एक गहरे सूखे कुएं में संदिग्ध वस्तु मिला है.संदिग्ध वस्तु मदिखाई देने से इलाके में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों की सूचना पर लेस्लीगंज थाना के एएसआई हरेंद्र पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस अब संदिग्ध वस्तु को कुएं से बाहर निकालने की तैयारी में जुटी है. वस्तु बाहर निकाले जाने और जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा.

इसे भी पढ़ें: चाईबासा के नोवामुंडी स्थित डीपासाई जंगल में मादा हाथी की दर्दनाक मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस और ग्रामीणों ने कुएं के ऊपर से देखने पर सड़ी-गली अवस्था में शव जैसी आकृति दिखाई देने की बात कही है. हालांकि कुएं की गहराई अधिक होने के कारण फिलहाल किसी को नीचे उतारकर जांच नहीं की जा सकी है. मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीण इसे बकरी का शव बता रहे हैं, जबकि कुछ लोगों ने मानव शव होने की आशंका जताई है.इसके बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर