Tuesday, October 6, 2026

रांची के सभी थानों में शुक्रवार को लगेगा जन शिकायत समाधान शिविर, वरीय पुलिस अधिकारी रहेंगे मौजूद

रांची : राजधानी रांची के सभी थाना व ओपी में शुक्रवार, दो अक्टूबर को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसके माध्यम से आम नागरिकों की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान जिले के एसएसपी राकेश रंजन स्वंय कई थानों में मौजूद रहकर वहां उपस्थित जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे. इस संबंध में गुरूवार को थानावार समय-सारणी व संबंधित पुलिस पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई.

इसे भी पढ़ें : SIR 2026: मतदाताओं को सुनवाई के लिए ERO कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं, BLO आवश्यक दस्तावेज करेंगे संकलित

जारी सूची के अनुसार दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच शहर के प्रमुख थानों में वरीय पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे. इसमें सिटी एसपी पारस राणा चुटिया थाना में, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह सदर थाना में और ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी नगड़ी थाना में उपस्थित रहकर जनता की शिकायतें सुनेंगे. वहीं कोतवाली के एएसपी निखिल राय दोपहर 12 से 1:30 बजे तक पंडरा ओपी में और उसके बाद 3 बजे तक हिन्दपीढ़ी थाना में उपलब्ध रहेंगे.

इसी तरह लोअर बाजार, कांके, सिल्ली, सिकिदिरी, बरियातू, डोरंडा, बुण्डू, मांडर और साइबर थाने सहित जिले के अन्य सभी थानों में भी विभिन्न डीएसपी को जिम्मेदारी सौंपी गई है. जिन थानों में वरीय अधिकारी उपस्थित नहीं होंगे, वहां संबंधित थाना प्रभारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर जन शिकायतों का निपटारा करने का सख्त निर्देश दिया गया है. पुलिस ने आम जनता से इस कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराने की अपील की है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर