Tuesday, October 6, 2026

जमशेदपुर में बिंदल मॉल फायरिंग कांड मामले में चार मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार, शूटरों को मिले थे एक लाख

जमशेदपुर : सोनारी स्थित बिंदल मॉल में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को चार मुख्य साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार साजिशकर्ताओं ने डोमिनिक की हत्या के लिए शूटरों को एक लाख रुपये की सुपारी दी थी। सुपारी की रकम में से 25 हजार रुपये एडवांस के तौर पर दिए गए थे। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग जिला परिषद चौक पर आंदोलनकारियों का चक्का जाम, समान पेंशन और आयोग गठन की मांग

गिरफ्तार आरोपियों में सीतारामडेरा निवासी शंकर मुंडा, परसुडीह निवासी रमेश कुमार शर्मा उर्फ गुड्डू शर्मा उर्फ टीटू शर्मा, मनोज कुमार सरकार और दीपू कुमार ओझा शामिल हैं। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने शूटरों को सुपारी देने के साथ ही घटना को अंजाम देने के लिए अन्य जरूरी सामान की भी व्यवस्था की थी। घटना के बाद सभी आरोपी जमशेदपुर छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस टीम ने तकनीकी एवं अन्य माध्यमों से जांच करते हुए आरोपियों को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया। शूटरों की गिरफ्तारी के लिए जमशेदपुर पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर