पलामू: शहर के मुख्य बाजार में युवती से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने 52 वर्षीय को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी नरेश शर्मा सदर थाना क्षेत्र के खनवा का रहने वाला है.मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम करीब सात बजे युवती अपनी मां के साथ बाजार गई थी. इसी दौरान नरेश शर्मा ने युवती के साथ गलत व्यवहार किया.इसके बाद भी उसका पीछा करता रहा.
इसे भी पढ़ें : पलामू में ई-रिक्शा में अचानक लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
युवती के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने नरेश को पकड़ लिया. सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. इसके बाद युवती और उसकी मां ने शहर थाना में आवेदन दिया.शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की. शिकायत सही पाए जाने के बाद आरोपी नरेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया.


