Tuesday, October 6, 2026

पलामू में ई-रिक्शा में अचानक लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

पलामू : पांकी मेदिनीनगर मुख्य पथ पर बुधवार दोपहर चलते ई-रिक्शा में अचानक आग लग गई. घटना पांकी थाना क्षेत्र के बांदुबार में घटी. आग लगते ही ई-रिक्शा में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. चालक ने वाहन रोक दिया, जिसके बाद यात्री किसी तरह बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे.

इसे भी पढ़ें : झारखंड बंद का गिरिडीह में असर, आंदोलनकारी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर की नारेबाजी

घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने पांकी थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से ई-रिक्शा में लगी आग पर काबू पाया. ई-रिक्शा में जिस समय आग लगी उस समय कई यात्री सवार थे.समय रहते चालक और यात्रियों ने तत्परता दिखाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया. पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर