Tuesday, September 29, 2026

महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स छोड़िए, ग्रीन टी से घर बैठे ऐसे पाएं नेचुरल ग्लो

Lifestyle Desk: आजकल खराब लाइफस्टाइल और प्रदूषण का असर सबसे पहले चेहरे पर दिखता है. ऐसे में लोग महंगे प्रोडक्ट्स की तरफ भागते हैं, लेकिन कई बार इसका सिंपल और नेचुरल हल हमारे घर में ही मौजूद होता है. ग्रीन टी उन्हीं में से एक है, जो सिर्फ पीने में ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी काफी काम की साबित हो सकती है. ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं. यही वजह है कि यह स्किन को अंदर से रिपेयर करने में मदद करती है. मुहांसे, ऑयली स्किन और हल्की एजिंग जैसी समस्याओं में लोग इसे काफी समय से इस्तेमाल कर रहे हैं. अच्छी बात ये है कि इसे इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है.

इसे भी पढ़े: Gen Z में बढ़ती कैफीन की आदत, चाय-कॉफी और एनर्जी ड्रिंक कैसे पहुंचा रही नुकसान

घर पर ऐसे करें इस्तेमाल

ग्रीन टी को आप अलग-अलग तरीके से अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं. जैसे नहाने के पानी में मिलाकर बाथ सोक की तरह यूज करना. इससे स्किन को रिलैक्स फील होता है. इसके अलावा ठंडी ग्रीन टी को स्प्रे बोतल में भरकर बॉडी मिस्ट की तरह भी लगाया जा सकता है, जो पूरे दिन फ्रेशनेस देता है.

फेशियल स्टीम के तौर पर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. हल्की गर्म ग्रीन टी में तौलिया भिगोकर चेहरे पर रखने से स्किन को आराम मिलता है. वहीं चावल के पानी के साथ मिलाकर फेस वॉश की तरह लगाने से स्किन साफ और फ्रेश दिखती है.

आंखों और चेहरे के लिए भी फायदेमंद

अगर आंखों के नीचे थकान या सूजन महसूस होती है, तो ठंडी ग्रीन टी में भीगे कॉटन पैड कुछ मिनट रखने से राहत मिल सकती है. हालांकि यह डार्क सर्कल को पूरी तरह खत्म नहीं करता, लेकिन फ्रेशनेस जरूर देता है. इसके अलावा ग्रीन टी के आइस क्यूब बनाकर भी चेहरे पर इस्तेमाल किया जा सकता है. बस ध्यान रहे कि बर्फ को सीधे स्किन पर न लगाएं, कपड़े में लपेटकर ही यूज करें.

लोगों में बढ़ता ट्रेंड

आजकल नेचुरल स्किन केयर की तरफ लोगों का झुकाव बढ़ रहा है. खासकर ऐसे आसान और सस्ते उपाय, जिन्हें घर पर ही किया जा सके. ग्रीन टी का ये इस्तेमाल भी उसी ट्रेंड का हिस्सा बनता जा रहा है. अगर आप भी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो ग्रीन टी को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं. आसान है, सस्ता है और रोजमर्रा की जिंदगी में फिट भी हो जाता है. बस सही तरीके से और नियमित इस्तेमाल जरूरी है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर