Tuesday, September 29, 2026

Ranbir Kapoor के भगवान ‘राम’ लुक के पर ट्रोलिंग के बीच Arun Govil ने जमकर की तारीफ

मनोरंजन डेस्क: नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ लंबे समय से चर्चा में है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं। रणबीर के राम का किरदार निभाने की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सवाल उठाए थे। अब रामानंद सागर की ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभा चुके अरुण गोविल ने रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की है।

इसे भी पढ़े: Palamu Murder: 10 लाख रुपये की सुपारी, फोन पर प्यार का जाल और जंगल में हत्या, ऐसे रची गई पंकज को मारने की साजिश

‘रणबीर में राम की झलक दिखाई देती है’

फिल्म के सेट से सामने आए BTS वीडियो में अरुण गोविल ने रणबीर के अभिनय और उनके व्यवहार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह भगवान राम के चलने, बैठने और देखने के तरीके की जिस कल्पना करते थे, उसकी झलक उन्हें रणबीर में दिखाई देती है। अरुण गोविल के मुताबिक, रणबीर सेट पर उनसे मिलने पर उनके पैर छूकर आशीर्वाद भी लेते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा युवा कलाकारों में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार के लिए सबसे उपयुक्त कलाकारों में से एक हैं।

साई पल्लवी भी रणबीर को देखकर रह गईं हैरान

BTS वीडियो में साई पल्लवी ने भी रणबीर के राम वाले लुक को लेकर अपना अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि सेट पर जब उन्होंने पहली बार रणबीर को भगवान राम के रूप में देखा, तो वह काफी प्रभावित हुईं और कुछ पल के लिए उन्हें देखकर हैरान रह गईं।

दो किरदारों में नजर आएंगे रणबीर

‘रामायण’ में रणबीर कपूर को दो अलग-अलग किरदारों में देखा जाएगा। वह भगवान राम के साथ-साथ परशुराम के किरदार में भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं और इसे बड़े बजट की फिल्मों में गिना जा रहा है।

दो पार्ट में रिलीज होगी ‘रामायण’

फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा यश, सनी देओल, रवि दुबे, काजल अग्रवाल, लारा दत्ता और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। जानकारी के मुताबिक फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर