Monday, September 28, 2026

SSC CGL Tier 1 परीक्षा का Admit Card जारी, 30 सितंबर से होगी Exam

एजुकेशन: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन यानी SSC ने CGL Tier 1 परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा आने वाले दिनों में होने वाली है, वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। SSC CGL Tier 1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 तक CBT यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित किया जाएगा।

इसे भी पढ़े:Sidharth Malhotra की The Vvaan ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, वीकेंड पर हुई शानदार कमाई

10,731 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिए केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में 10,731 टेंटेटिव पोस्ट पर भर्ती की जाएगी। आयोग ने 24 सितंबर को संशोधित वैकेंसी जारी की थी। इससे पहले करीब 12,256 पोस्ट बताए गए थे। यानी संशोधित वैकेंसी में 1,525 पोस्ट कम किए गए हैं। भर्ती में इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, टैक्स असिस्टेंट और अकाउंटेंट समेत कई Group B और Group C पद शामिल हैं।

एडमिट कार्ड में ये चीजें जरूर चेक करें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, फोटो, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पूरा पता जरूर चेक करें। वहीं, City Intimation Slip और Admit Card अलग-अलग होते हैं। सिटी स्लिप में परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी मिलती है, जबकि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड जरूरी होता है।

ऐसे डाउनलोड करें SSC CGL Admit Card

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं। इसके बाद ‘Login or Register’ पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करें। लॉगिन करने के बाद Candidate Dashboard में ‘Admit Card / Hall Ticket’ सेक्शन पर जाएं। यहां CGL Examination 2026 – Tier 1 लिंक पर क्लिक करें। एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारी चेक करें, फिर इसे डाउनलोड करके प्रिंट जरूर निकाल लें।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर