Sunday, September 27, 2026

बिहार के वांटेड नक्सली को पकड़कर छोड़ना पड़ा महंगा, पलामू के दंगवार ओपी प्रभारी लाइन हाजिर

पलामू : बिहार के मोतिहारी जिले में नक्सली मामले में वांटेड वारंटी को गिरफ्तार करने के बाद छोड़ देना दंगवार ओपी प्रभारी को भारी पड़ गया। मामले की जांच में वारंटी को पकड़कर छोड़ने की पुष्टि होने के बाद पलामू एसपी कपिल चौधरी ने दंगवार ओपी प्रभारी सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र मेहता को लाइन हाजिर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते 22 सितंबर को वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान दंगवार ओपी की पुलिस ने नक्सली कांड में वांछित राजेंद्र पासवान को पकड़ा था। आरोप है कि गिरफ्तारी के बाद उसे पुलिस ने छोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें: रांची: अपार्टमेंट में दिनदहाड़े 36 लाख के आभूषण व अन्य सामानों की चोरी, अपर बाजार में 20 लाख के सामान ले उड़े चोर

मामला सामने आने के बाद एसपी कपिल चौधरी ने हुसैनाबाद एसडीपीओ दिव्यांशु शुक्ला के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय जांच टीम का गठन कर मामले की जांच के आदेश दिए. एसडीपीओ की जांच रिपोर्ट में यह साबित हुआ कि सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र मेहता ने वारंटी राजेंद्र पासवान को हिरासत में लिया था और बाद में उसे बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के छोड़ दिया. जांच रिपोर्ट मिलते ही एसपी कपिल चौधरी ने दंगवार ओपी प्रभारी वीरेंद्र मेहता को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर